google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 10 सितबंर 2020 का राशिफल

10 सितबंर 2020 का राशिफल

मेष राशि 



आजीविका के मामले में स्थान परिवर्तन के योग के बीच नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। व्यवसाय में कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।  पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा। समय के साथ समझौता करने से तनाव में रहेंगे। प्रेम संबंधों में समय नष्ट करना उचित नहीं है  लेकिन विवाह योग्य जातकों के लिए अनुकूल समय आ रहा है।


वृषभ राशि 


वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से समय काफी अच्छा है। व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे। खर्चा करने से बचें। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग के बीच घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।  कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। इच्छुक नौकरी पेशा व्यक्तियों को शीघ्र शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप गाय को चने की दाल खिलाए लाभकारी होगा। 



मिथुन राशि 



कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार संबंधी निर्माण के लिए बहुत अधिक खर्चा हो जाएगा।  कार्य स्थल पर पदोन्नति की संभावना के बीच कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। जीवन साथी के साथ को लेकर चिंता रह सकती हैं परंतु आपका उनकी देखभाल में सहयोग करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।



कर्क राशि 



कार्यस्थल में आपको धोखा मिल सकता है। अविवाहित लोगों को जल्दी ही खुशखबरी मिल सकती हैं।  मशीनरी तथा खान पान से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होंगे। योजनाएं अधूरी रहेंगी। पति पत्नी के बीच में अकारण ही कुछ मनमुटाव रह सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं।



सिंह राशि 



आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी। लघु उद्योग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आज आप केले का पुजन करें लाभकारी होगा। 


कन्या राशि 



आज आप व्यवसाय में नए नए प्रयोग कर रहे हैं जो कि आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। आपको अपने काम के प्रति पूरी मेहनत के उचित रिजल्ट भी प्राप्त होंगे। आमदनी के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। यात्रा के योग हैं। किसी विशेष व्यक्तित्व से आज मुलाक़ात हो सकती है। धार्मिक विधि में सेवा का अवसर मिलेगा। घर की देखभाल में जीवन साथी का पूर्ण रुप से सहयोग रहेगा। विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा। 



तुला राशि 



संपत्ति के कार्य देरी से पूरे होंगे।सरकारी गतिविधियों से आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि  निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।  माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्य में जीवन साथी का भी शारीरिक व मानसिक रूप से पूर्ण सहयोग रहेगा। 



वृश्चिक राशि 



विवेक से लिए निर्णय लाभ देंगे। वाहन सुख संभावना के साथ ही धर्म में आस्था बढेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर बॉस या उच्चाधिकारियों का दबाव बना रहेगा। मौज मस्ती के लिए अधिक पैसा खर्च ना करें। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।  जीवन साथी का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा l



धनु राशि 



आज का दिन ठीक नहीं है। इसलिए अपने बोलने पर नियंत्रण रखें। आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा। है पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे परंतु विवाहेत्तर संबंधों का असर आपकी सामाजिक छवि को खराब कर सकता है। धार्मिक यात्रा होगी। आज आप पीपल वृक्ष में दुध चढ़ाएं लाभकारी होगा। 



मकर राशि 



आप के जीवन में आया बदलाव आप के लिए शुभ रहेगा। परिवार में किसी छोटे से मुद्दे को लेकर बड़ा वाद विवाद भी होने की आशंका है धन प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण लाभदायक आर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। आज व्यवसाय के लिए आपका समय अच्छा है। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है।



कुम्भ राशि 



शुभ समाचार मिलेगा। आपकी कीर्ति और यश में बढ़ावा होगा। व्यवसाय के लिए समय अच्छा है। कार्यस्थल पर अपने काम करने की प्रणाली में परिवर्तन लाने संबंधी जो योजनाएं बन रही हैं वे निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाली है।  व्यपारिक नए अनुभव होंगे। भय, तनाव और ‍चिंता हावी रहेंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।



मीन राशि 



संतोषी व्यक्ति ही सबसे बड़ा धनवान होता है। आर्थिक स्थिति भी उत्तम बनी रहेगी सहयोगियों व कर्मचारियों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। आप के कार्यो की प्रशंसा होगी। संयुक्त परिवार में अलग होने जैसी बातों पर विचार विमर्श होगा जिसकी वजह से कुछ विवाद भी हो सकता है। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। यात्रा हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

1एप्रिल 2025, मंगळवारचा पंचांग

* सूर्योदय:-* 06:12 दुपारी   * सूर्यास्त:-* 18:37 दुपारी  * श्रीविक्रमासावत -2082* शेक -1947  *श्री वीरातिवाना संवत- 2551*  *सूर्य*: - सूर्य...