google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 19 सितम्बर 2020 का राशिफल 

19 सितम्बर 2020 का राशिफल 

मेष राशि- 
आप बच्चों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में समय व्यतीत करेंगे। बाहर के किसी काम को स्थगित ही रखें। अगर आप अपनी कार्यक्षमता और विवेक का उपयोग करेंगे तो काफी चीजें बेहतर हो सकती हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपको परेशानी में डाल सकता है और उसके प्रभाव से परिवार में दिक्कत हो सकती है। बच्चों के मार्गदर्शन के लिए आपका सहयोग उन्हें बहुत जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें।


वृष राशि- 
समय में परिवर्तन आ रहा है। लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फायदा होगा। अर्थात कर्म प्रघान तो होना ही पड़ेगा। आपके अंदर बहुत ऊर्जा है सिर्फ उसका उपयोग करने की जरूरत है। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से वाद-विवाद की स्थिति पैदा न करें, इंक्वायरी बैठ सकती है। कोई केस भी बन सकता है। कहीं जाते समय रास्ते में अपनी चीजों को संभालकर रखें, खो जाने की संभावना है।


मिथुन राशि- 
इस सप्ताह आपने धन के निवेश को लेकर कुछ नीतियां बनायीं हैं तो उन पर अमल करने का शुभ समय है। कोई पॉलिसी भी अगर पूरी हो गई है तो उस पैसे को प्रोपर्टी वगैराह में लगाने का उत्तम समय है। ज्यादा मुनाफा कमाने की होड़ में न रहें बल्कि जितना भी लाभ हो उस पर तसल्ली कर लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले उस पर पुनर्विचार करना जरूरी है।


कर्क राशि- 
पिछले कुछ समय से आप अपने अंदर परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने आपको ज्यादा आराम देने की वजह से आलस्य की अधिकता हो रही है। अपने अंदर थोड़ा आत्म विश्वास बढ़ायें और झूठी कल्पनाओं से बाहर निकलें। आपकी इन आदतों का असर आपके परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों पर पड़ रहा है। कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और नकारात्मक विचार की वजह से परिवार में भी अशांति हो रही है।


सिंह राशि-
 राशि स्वामी सूर्य राशि में ही विराजमान होकर आपके लिए हर प्रकार की लाभदायक और खुशी भरी परिस्थितियां बना रहे हैं। इनका भरपूर उपयोग करें। साथ ही काम और मेहनत की ओर से थोड़ा ध्यान हटाकर भरपूर आराम करना आपको तरोताजा कर देगा।ध्यान रखें कि ज्यादा अपने ऊपर ध्यान देने की वजह से परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घर में दोस्तों का जमघट भी रहेगा जिसकी वजह से घर में अन्य व्यक्तियों को कुछ परेशानी हो सकती है।


कन्या राशि- 
कुछ समय से आप घर के नवीनीकरण के लिए लेबर लगाने की सोच रहे थे उसके लिए समय शुभ है। आप कार्य शुरू कर सकते हैं। परन्तु पहले बजट बना लें। क्योंकि अभी कुछ पेमेन्टस आने में समय लगेगा। घर में कोई सामान चोरी होने की संभावना है। बाद में परेशान होने से बेहतर है कि पूर्ण निगरानी रखें। किसी नजदीकी सगे संबंधी से किसी प्रकार की कहा-सुनी भी हो सकती है।


तुला राशि- 
इस सप्ताह धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से अपनी सभी योेजनाओं को कार्यरूप देते चलें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति को दिया हुआ पैसा जो काफी समय से अटका हुआ था उसे लेकर कोई वाद-विवाद हो सकता है। मगर परिस्थितियां कैसी भी हों आप संतुलित बने रहेंगे तो आपका पैसा वापिस आ सकता है।


वृश्चिक राशि-


 आप पूरी तरह प्रेक्टिकल होकर कोई निर्णय लेने वाले हैं जिसका उत्तम रिजल्ट आपको मिलेगा। बस अपने ऊपर विश्वास रखने की जरूरत है। शेयर मार्किट और रिस्क वाले कामों में लाभ होगा। किसी बात को लेकर पडोसियों से कहा-सुनी हो सकती है और संबंध भी खराब हो सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी व्यक्ति द्वारा कोई गलतफहमी उत्पन्न करने के कारण परेशानियां आयेंगी और आपका गुस्सा आपके लिए ही नुकसानदायक होगा।


धनु राशि- 
आपका अपने कार्य के प्रति समर्पण के कारण कार्यों को क्रियान्वित करने का समय आ गया है। परन्तु यात्रा और मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। सारा समय अपने कार्यस्थल पर ही व्यतीत करें। भाइयों के साथ कोई प्रोपर्टी से संबंधित विवाद उठ सकता है। अतः थोड़ा सावधानीपूर्वक बातचीत करें। गुस्से से वातावरण ज्यादा बिगड़ सकता है। बेहतर यही है कि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर पुनर्विचार करें।


मकर राशि- 
सप्ताह की शुरूआत अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की रूपरेखा से कीजिए। क्योंकि बाद में आपको धन संबंधी कुछ उपलब्धियां मिलने वाली है। नजदीकी मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा और मुलाकात यादगार रहेगी। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते समय खर्चों के बजट पर भी ध्यान रखें। साथ ही अपने कार्यों को समय से पूरा करें। जरा सी असावधानी या लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है।


कुंभ राशि- 
इस सप्ताह रुके हुए काम सरलता व सुगमता से पूरे होते जायेंगे। आर्थिक निवेश जैसे मामलों पर विशेष ध्यान केन्द्रित करें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आापके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेगी। कार्यों में अधिक व्यस्तता के कारण आप अपने लिए समय नहीं निकाल पायेंगे। जिसकी वजह से थकान और कुछ चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपके कार्यों में रूकावट आ सकती है।


मीन राशि- 
आपके अंदर छिपी प्रतिभाओं को उजागर होने का समय आ गया है। राशि स्वामी बृहस्पति का दशम् में स्थिति होना आपको प्रत्येक मौके का फायदा उठाने की प्रेरणा दे रहे हैं। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। नेगेटिव – परन्तु कभी-कभी आप ज्यादा सोचने में ही समय व्यतीत कर देते हैं और किस योजना पर कुछ कार्य करना है इसका निर्णय नहीं कर पाते। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी काम में बाधा डाल रहा है।


 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

1एप्रिल 2025, मंगळवारचा पंचांग

* सूर्योदय:-* 06:12 दुपारी   * सूर्यास्त:-* 18:37 दुपारी  * श्रीविक्रमासावत -2082* शेक -1947  *श्री वीरातिवाना संवत- 2551*  *सूर्य*: - सूर्य...