google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : मई 2021 का राशिफल

मई 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

 इस माह विशेष लाभकारी योजनाएं सफल होंगी। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पौष्टिक आहार मिलेगा, साहसिक कार्यो में अकस्मात् लाभ मिलेगा, मित्रो से साधारण द्वेष भावना का उदय होगा। व्यापार में लाभ होगा, नौकरी में पदोन्नति होगी, वाहन से कष्ट हो सकता है। हर मंगलवार को हनुमानजी का पूजन करें

वृष राशि

 इस माह कृषि, व्यापार एवं नौकरी में उन्नति होगी, राजकीय उलझन दूर होगी, मुकदमे में परेशानी व व्यर्थ की भाग दौड़ होगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, साहसिक छमता का विकास होगा, गृहस्थ सुख साधन में बढ़ोत्तरी होगी। मां दुर्गा की आराधना करे।

मिथुन राशि

 इस माह घर परिवार, सामजिक परेशानी बढ़ाएगा, स्वाभाव में उग्रता बढ़ेगी। व्यापार में साधारण लाभ हानि होगी, माह के अंत में स्थिति में कुछ सुधार होगा। मित्र द्वारा सहायता मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा जो शुभ होगी। भगवान गणेश मंदिर में दीपक जलाये।

कर्क राशि

 इस माह उत्साह का संचार होगा,  प्रतिष्ठा मिलेगी , लेकिन  क्रोध होने से अकारण नुकसान कर बैठेंगे । मास के मध्य में इच्छित ऐश्वर्य सुख मिलेगा, बौद्धिक उलझनों का निवारण होगा। रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे, परीक्षा में परिश्रम से सफलता मिलेगी। गरीबों को दान करे।

सिंह राशि

इस माह भाग्य उदय और पदोन्नति का योग है, स्वास्थ्य में कुछ परेशानी रहेगी। व्यापार सम्बन्धी चिंता आएगी। अकारण वाद-विवाद से कष्ट होगा। मास मध्य के बाद हर्ष व सदव्यव्हार की प्राप्ति होगी। रोजाना सुबह सूर्य दर्शन करें।

कन्या राशि

इस माह मन में भटकाव पैदा होगा, यौन सम्बन्ध संतोषजनक नहीं रहेगा, पर बौद्धिक प्रतिभा उत्तम रहेगी, उच्च अधिकारियों एवं राजनीतिज्ञों से संपर्क बढ़ेगा। नौकरी में उल्लास व व्यापार में हानि-लाभ समान रहेगा। भाई से लाभ होगा रोजान सुबह मंदिर में भगवान दर्शन करें

तुला राशि

इस माह कर्तव्यनिष्ठा से जीवन का विकास आवश्यक होगा। इष्ट मित्रो से दूर की मित्रता बनाये रखने में ही भलाई है। पारिवारिक उलझनों से दूर रहे, लाभ की प्राप्ति होगी। मां गौरी की पूजा करे।

वृश्चिक राशि

 इस माह स्वजनों से वाद विवाद होंगे, आरोग्यता का सुख उत्तम रहेगा, संपत्ति वाद विवाद बढ़ेगा, धैर्य का आभाव रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें

धनु राशि

इष्ट मित्र, परिवार से मेल जोल बने रहने पर कठिनाइयों से बचाव होता रहेगा, कोई शारीरिक बीमारी होगी और दवा आपरेशन इत्यादि का खर्च बढ़ेगा, भाई और संतान से कदाचित कष्ट मिलेगा। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ेगी। जरूरत मंदों को दान करे।

मकर राशि

पति-पत्नी व संतान के प्रति आपका स्नेह सहयोगादि पर्याप्त हो तो पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा, पदोन्नत्ति, स्थानांतरण अथवा उन्नत पद स्थापना का शुभ अवसर प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा, शरीर का ख्याल रखें, यात्रा से लाभ होगा। शनि मंदिर में शनिदेव के दर्शन करें। 

कुम्भ राशि

मासारम्भ में व्यापार से साधारण लाभ होगा, आजीविका के क्षेत्र में कठोर श्रम संघर्ष द्वारा सामान्य सुविधा रहेगी, उच्चवर्गीय लोगो से अनुकूलता मिलेगी, अंत में व्यापार से संघर्ष के साथ उन्नति होगी, वाहन कष्ट संभव है। शिव आराधना करें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...