नई दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा और इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है।
हालांकि, रविवार दिल्ली के लिए राहत भरा रहा। पिछले 24 घंटे में यहां 13,336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 26 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 11,491 केस आए थे। वहीं, बीते दिन दिल्ली में 14,738 लोग कोरोना से ठीक हुए और 273 लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 13.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,344 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86,232 लोगों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन:इस बार मेट्रो भी बंद
Featured Post
1एप्रिल 2025, मंगळवारचा पंचांग
* सूर्योदय:-* 06:12 दुपारी * सूर्यास्त:-* 18:37 दुपारी * श्रीविक्रमासावत -2082* शेक -1947 *श्री वीरातिवाना संवत- 2551* *सूर्य*: - सूर्य...
-
ये खबर आपके लिए रोचक भी हो सकती है और तकलीफदेह भी ,लेकिन है ये आपसे बाबस्ता। आपके शहर में यदि कोई छोटा-बड़ा किला है तो आप खुशनसीब हैं ,क्यो...
-
कल भी बसंत था,आज भी बसंत है। बसंत इसलिए है क्योंकि इसका कभी अंत नहीं होता। ये बारह साल में नहीं बल्कि हर साल आता है और हर जगह आता है। य...
-
* सूर्योदय:-* 06:12 दुपारी * सूर्यास्त:-* 18:37 दुपारी * श्रीविक्रमासावत -2082* शेक -1947 *श्री वीरातिवाना संवत- 2551* *सूर्य*: - सूर्य...
-
जल स्तंभ 85.37 प्रतिशत वर्षा अच्छी होगी हिंदू नव वर्ष श्री विक्रम संवत् की शुरुवात चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि की समाप्ति 29 मार्च दिन में...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें