ग्वालियर । लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बाद अब ग्वालियर में यूथ कांग्रेस पेट्रोल लोन भी बांट रही है। वह भी नॉन रिफंडएबल। मतलब आपको लोन मिलेगा, लेकिन वापस भरना नहीं पड़ेगा।
इसके लिए चेतकपुरी पेट्रोल पंप से करार कर बाहर एक स्टॉल लगाया गया। यहां पेट्रोल भरवाने आने वाले लोगों से आसान फार्म पर लोन की लिखा पढ़ी की उनको लोन दिया गया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन सिंह ने बताया कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तो लोगों को गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल लोन तो लेना पड़ेगा। यूथ कांग्रेस आगे भी ऐसा करती रहेगी।
देश के साथ मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है। साधारण पेट्रोल की कीमत 104 रुपए और डीजल 95 रुपए के लगभग पहुंच गया है। लोग महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इसके बाद भी केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं है। उनके नेता महंगाई पर सफाई देते हैं। यही कारण है कि अब कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने अब शहर में कड़े प्रदर्शन की ठान ली है। ग्वालियर में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन सिंह ने अनोखे अंदाज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया है। उन्होंने सोमवार से यह अभियान शुरू किया है। वह पेट्रोल पंप के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को पेट्रोल लोन बांटेगें। उनके इस काम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केदार कंषाना आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें