google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 16 मार्च 2022 का राशिफल

16 मार्च 2022 का राशिफल

  

मेष राशि

समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी रखकर ही करें | कार्यक्षेत्र में वर्चस्व स्थापित कर लेंगे | नए काम में पूरी ताकत झोंक देंगे | कीमती सामानों की सुरक्षा करें। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा | प्यार में मनचाहे व्यक्ति को पाने के लिए किया प्रयास सफलता देगा। यात्रा के दौरान मन में तरह तरह के विचार आते रहेंगे।

 वृष राशि

आज किसी प्रिय एवं महान पुरुष के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ता दिख रहा है। कुछ दबे हुए मामलों में आज गति आयेगी। बढतें खर्चों से निबटने के लिए आपको कर्जा लेना पड सकता है | बच्चों का मन आज किसी क्रिएटिव काम में लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। कार्य की अधिकता के चलते अधिक मेहनत करनी पडेगी | आज सफेद रंग आपके लिए शुभ है |

 मिथुन राशि

आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन आप के पक्ष में हो सकते हैं | किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। आपका समय काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। किसी की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। आज आपके लिए पीला रंग शुभ है |

 कर्क राशि

आपका प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक स्थिति की चिंता हो सकती है। युवा आज काफी खुश रहेंगे। गुस्से की बजाय नरमाई से काम निकालने की कोशिश करें | मानसिक रूप से किसी तनाव में आप चले आ रहे हैं, उससे बाहर निकलने की कोशिश करें। जीवनसाथी के सहयोग से प्रतिकूल हालात को काबू कर लेंगे |

 सिंह राशि

आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। आपकी आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना बन सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में सुख रहेगा। आपकी सलाह से लाभ होगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे | अपने प्रेम जीवन को इंजॉय करेंगे। अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें।

 कन्या राशि

आपकी किस्मत आप पर महरबान रहेगी। आपके कौशल की सराहना होगी। काम के सिलसिले में आपकी तीक्ष्ण बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी महान आदमी से मुलाकात हो सकती हैं | आज बहते हुए जल में स्नान करें लाभकारी रहेगा | आज हरा रंग आपके लिए शुभ है |

  तुला राशि

आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ी रहेगी। आपको सरकारी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ मिलकर भविष्य की कोई बड़ी योजना पर काम करेंगे | कुछ मामलों में आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। किराना कि दुकान वालो को आज अधिक लाभ हो सकता हैं | जीवनसाथी को धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे। विवाह के शुभ समाचार कोई रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है |

वृश्चिक  राशि

आज परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। लाभदायी सौदे हाथ लग सकते हैं | आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं | नए विचार फायदेमंद महसूस होंगे। काफी लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे | जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें। आज लाल रंग आपके लिए शुभ है |

 धनु राशि

आप सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आनंद से दिन बिता सकेंगे। आप किसी की मदद कर सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे | सहयोगियों से बनाकर चलें | विपरीत परिस्थितियों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें | यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी |

मकर राशि

आपके लिए दिन खास रहेगा | कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं | पुराना किया हुआ कोई काम आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगा। युवाओं को वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती हैं | आपको किसी प्रकार का धोखा भी मिल सकता है सावधान रहें । दुसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें। आप अपने प्यार का इजहार कर सकतें है। आज आसमानी रंग आपके लिए शुभ है |

 कुंभ राशि

आज का दिन रोमांचकारी हो सकता है। अपनी वाणी से आप सभी काम पूरे करवा लेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर सम्भव तरीका अपनाएगें। बिल्डर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। किसी संपत्ति के लाभ की रूपरेखा बनेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है।

 मीन राशि

आज आपकी में बढ़ोतरी होगी | आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप शादी के बंधन मे बंधने का फैसला कर सकते है | आपको आज चीजों को शांति से ही हैंडल करना होगा। समाज के बड़े लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। पुराने मामले सुलझेंगे | मौजमस्ती में समय बीतेगा | युवाओं को कार्य मिलेगा | आज आप राहगीरों को भोजन कराएं लाभकारी होगा |



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...