google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 17 मार्च 2022 का राशिफल

17 मार्च 2022 का राशिफल

 

मेष  राशि

आज का दिन आपके लिये काफी शानदार रहेगा। रूके कार्यों को पूरा करने में समय लगायेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। अफसर आपकी बातों और सलाह को सुनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको महत्व मिलेगा। लवर्स का दिन रोमांस वाला रहेगा।

वृष राशि

 आप का दिन सामान्य रहेगा। किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित होना ठीक नहीं है। छात्रों को पढ़ाई मेंअच्छे परिणाम मिलेंगे। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि

 रियल इस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभदायक है। नौकरी मिल सकती है। धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। नए मौके मिलेंगे। मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल करेंगे। कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। कर्ज की   रकम आपको वापस मिलेगी। लवर्स आज ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताएंगे।

कर्क राशि

 आज आप बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। थकान महसूस करेंगे। आज काम की अधिकता ज्यादा रहेगी। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाना चाहिए। कार्यस्थल पर अनुशासित रहें। किसी से मजाक करना भारी पड़ सकता है। प्रेमी युगल के बीच तनाव हो सकता है।

सिंह राशि

 कारोबार में लाभ होगा। छात्र परीक्षा में प्रदर्शन करेंगे। अपने विचारों में बदलाव लाएं। अपनी जीवनशैली को सरल बनाएं।  अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है। स्वाध्याय में मन लगेगा।

कन्या राशि

 नए काम की तलाश पूरी होगी। आपकी धन संपत्ति स्थिर रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मन आज   काम  पर नहीं लगेगा। छात्रों को पढ़ाई में समस्या होगी। प्रेमी जन अपने साथी पर क्रोध न करें। यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति की मदद मिल सकती है। खानपान को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि

 किसी बड़ी दिक्कत दूर होने से मन प्रसन्न होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। आपके सम्पर्क क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक स्थिति मजबूत होने की सम्भावना है। नए काम के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।

वृश्चिक राशि

 अज्ञात स्रोतों से धन लाभ होगा। युवाओं को इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। लवर्स को एक दूसरे का साथ अच्छा लगेगा। साथ काम करने वालों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपका सम्मान हो सकता है। जीवनसाथी से खूब प्यार करेंगे।

धनु राशि

 आज विरोधी आपकी किसी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। दूसरे देशों में रहने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। क्रोध में किसी को अपशब्द कहने से बड़ा विवाद होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। पूजा पाठ में आप काफी रुचि लेंगे। लव लाइफ में में तनाव हो सकता है।

मकर राशि

 शेयर मार्केट में निवेश को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। घर में आए रिश्तेदारों की किसी बात के कारण तनाव होगा। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। शुगर के रोगियों खानपान को नियंत्रित रखें। आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

कुंभ राशि

 राजनीतिक लोगों को लाभ होगा। कारोबार में बड़े ऑफर मिल सकते हैं। घर के लोग आपको समर्थन देंगे। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। संतान पक्ष को लाभ होगा। चिड़चिड़ाहट हो सकती है.

मीन राशि

 मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। परिवार के लोगों के साथ बहस हो सकती है। अधूरा काम पूरा कर पाने में विलंब होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...