रविकांत दुबे AD News 24
मेष राशि
आज आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। व्यस्तता के बावजूद घर व परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। जूझारूपन से हर मुश्किल से पार पा लेंगे | जरूरतमंदों की मदद करके संतुष्टि होगी | बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आप अपने आपको पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे |
वृष राशि
आज सभी लोग आपके व्यवहार की सराहना करेंगे | किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं | रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें | आज धन खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने मन नकारात्मक विचार न आने दे। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी |
मिथुन राशि
आज अपने काम को परफेक्ट करने के लिये आपको थोड़ा समय लग सकता है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। आप अपने परिचितों पर धन खर्च करेंगे | आप अपने करीबी लोगों से आज मिल सकते हैं | किसी से अपनी गोपनीय चर्चा न करें | आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है | रोजाना व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि
आज आपके घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है | साझेदारी के लिहाज से समय बहुत ही उत्तम है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बना सकते हैं | यह समय आलस को त्याग कर ऊर्जावान रहने का है। अपनी मन की बात हर किसी से ना शेयर करें। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों की अभ्यास के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको निरंतर कसरत करने की आवश्यकता है।
सिंह राशि
आपका समय जल्दी ही बदलेगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सामाजिक जीवन में सम्मान बढेगा | बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। घर को नया लुक देने के लिए परिवार जनों का आपस में विचार-विमर्श हो सकता है। मन अध्यात्म से जुड़ रहा है तो भजन कर सकते हैं | आपका प्रिय आपको दिल से प्यार करेगा | आज आपका शुभ रंग गोल्डन है |
कन्या राशि
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा | संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। किसी निर्णय के बारे में सिर्फ योजना बनाई आज उस पर अमल करना उचित नहीं होगा | लंबी दूरी की कोई यात्रा सार्थक व धनदायक रहेगी। अदालत कामों में जीत मिलने के योग हैं | कुंवारों की शादी तय हो सकती है। दूसरों के लड़ाई-झगड़ों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से निपुणता और ऊर्जा महसूस होगी। आज खुद को खुश रखने की कोशिश करेंगे। कही से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपको कुछ लोगों से नुकसान हो सकता है। आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है। आज सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी | जीवनसाथी के साथ आगामी दिनों में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं |
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको लोगों से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है | उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें । पैसों के क्षेत्र में आप कुछ नई पहल करने की सोचेंगे। आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार करनी होगी | घर के लिए कुछ नवीन वस्तुओं की खरीदारी संभव है। अधिकारियों से बातचीत में विशेष सावधानी बरते | आपको पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है |
धनु राशि
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। अधिकारियों को आपकी राय पसंद आयेगी। वाहन या जमीन खरीद सकते हैं | महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है | युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार की बढती मांगे पूरी करने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड सकता है | अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं |
मकर राशि
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग काम को नई उम्मीद के साथ शुरू कर सकते हैं | कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आज धन संबंधीं मामलों को पहले सुलझाएं | मित्रों से सहयोग मांगने पर मिलेगा | कुछ लोग आपके प्रति विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं | अचानक प्रियजन के मिलने से प्रसंन्नता होगी |
कुंभ राशि
आज आपको अपने सारे काम शांति और धैर्य के साथ करने होंगे। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । कुछ कठोर और साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन सकते हैं। कोई पुरानी वस्तु मूल्यवान साबित होगी। काफी समय बाद सगे संबंधियों से मिलने से खुशी होगी | धर्म - कर्म में रुचि बढ़ेगी | माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे।
मीन राशि
आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। महिलाओं का दिन आज शॉपिंग करने में बितेगा। बाहर नौकरी करने सावधानी रखे | घर का काम आपको आज अधिक व्यस्त रखेगा। किसी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी की कद्र होगी |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें