google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 30 मार्च 2022 का राशिफल

30 मार्च 2022 का राशिफल

  पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद हो सकता है। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत हो सकती है। आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है। 

वृष राशि

आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। कुछ कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आसपास के लोगों के साथ थोड़ी बहस हो सकती है। आज माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस हो सकता है। व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है। आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए।

मिथुन राशि

आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कर्क राशि

आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आपको ख़ुशी मिलेगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौलबना देगा। आज कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। 

सिंह राशि

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकता है। आप लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कामकाज में आप बिजी हो सकते हैं, लेकिन कामकाज आपको सफलता दिलायेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। 

कन्या राशि

आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे| आज जाने-अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। आज शाम को घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वो एक-दूसरे को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, रिश्ते मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, किसी प्रापर्टी की बिक्री से काफी लाभ होगा। लवमेट की सेहत पहले से बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस राशि के छात्रों को मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल होंगे। घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर के नए अवसर मिलेंगे। अगर नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। 

धनु राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लंच के लिए जाएंगे। साहित्य और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

मकर राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज दाम्पत्य सम्बन्धों को बेहतर करने की कोशिश करें। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का आज ट्रांसफर हो सकता है। बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको बड़ा फायदा होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धनलाभ होने का योग बन रहा हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। 

कुंभ राशि

आज व्यापार में धन निवेश करें तो लाभ होगा। आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से नोंक-झोक हो सकती है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी की बातों में दखल न दें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आय में बढ़ोत्तरी होगी। 

मीन राशि

आज अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन करने की जरूरत है। बदलाव से बेहतर नतीजे सामने आएंगे। जिसका आगे चलकर फायदा होगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें, सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने होमवर्क पर पूरा ध्यान दें। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...