पं. रविकांत दुबे
मेष राशि
आज आपके लिए बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी होगा | यदि कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आप मजबूती से हर काम करेंगे। महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। बेहतर स्वास्थ के लिए जंक फूड का उपयोग पूरी तरह बंद कर दें |
वृष राशि
आज आपको छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | अपने काम को दूसरों के साथ बांटने से कुछ राहत महसूस होगी। आप को ऐसा लगेगा की कोई आप की परवाह नहीं करता मगर ऐसा नहीं है | पूजा-पाठ में नियमितता रखें |
मिथुन राशि
आज सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा | अचानक से कुछ अच्छा आपके साथ हो सकता है। काम काज में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है | अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका के प्रति सजग रहें। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा | युवाओं के लिए उच्च शिक्षा में रुकावटें आ सकती हैं |
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लकी दिन हो सकता है। रोजी व रोजगार में वृद्धि होगी। सीमित दायरे में रहकर काम करें, सफलता मिलेगी | उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। परिवार में दूसरों को सहयोग देने के लिए तत्पर रहें | गंभीर समस्याओं को पहलें सुलझाएं |
सिंह राशि
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज आप वही कार्य करने की सोचे, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। व्यापार कर रहे लोगों के दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी। सोशल ग्रुप या क्लब्स के माध्यम से नेटवर्किंग आपके लिए लाभदायक होगी। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी |
कन्या राशि
आज आप अपने व्यापार के जिस काम को लग्न से करेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आज किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा अपका पैसा अटक सकता है। बेवजह के खर्च से बचें। अविवाहितों के लिए दिन कुछ अच्छे संकेत लेकर आया है।
तुला राशि
आज अपने व्यवसायिक क्षेत्र में पूरी तरह नजर रखें। तात्कालिक लाभ के बजाय दूरगामी परिणाम सोचकर आगे बढ़ें | आज आप में ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी । आज आप अधूरे कार्यों को निपटा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
वृश्चिक राशि
आज आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर है सकती है, इसलिए इस समय आपको अपने बजट पर ध्यान देना होगा | आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा | नौकरीपेशा लोग नई नौकरी पाने के लिए नई योजना बनाएँगे | संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
धनु राशि
आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। दूसरों की राय को इतना महत्त्व न दें की अपनी पहचान ही खो जाए। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे | स्थायी संपत्ति बेचने में जल्दबाजी न करें | बच्चों को आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।
मकर राशि
आज आप विश्वास के साथ कोई कार्य करेंगे, तो उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से दिन उत्तम है। आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी | आज आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है |
कुंभ राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। व्यापार में नवीनता ला सके तो आगे चलकर आपको इसका लाभ होगा। कई दिनों से रुके काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें, उनकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा।
मीन राशि
आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आप अपनी वह उपलब्धि हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपने कभी कल्पना की थी। आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी | व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं | आज किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें