पं. रविकांत दुबे
मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। लोग आपकी योजनाऔ से काफी प्रभावित होंगे। लालच किया तो लाभदायी योजना हाथ से निकल जाएगी | नौकरी पेशा लोगों को अचानक ही कोई शुभ सूचना मिल सकती है | विद्यार्थी वर्ग कोई नया ऑन लाइन कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी से संतुष्ट नजर आएंगे।
वृष राशि
आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी | जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। अधिकारी सहयोग करेंगे | छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनेस आपके लिए लाभकारी रहेगा। कुछ अंजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। विरोधी परेशान कर सकतें हैं | लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी। आज आप भगवान शिव की पूजा करें आपके लिए लाभकारी होगा |
मिथुन राशि
आज स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे | अनजान लोगों के साथ ज्यादा चर्चा न करें। अपने परिवार के लोगों के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा सकते हैं। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
आज महत्वपूर्ण मामलों में स्वयं पहल करने की कोशिश करें | आत्मविश्वास और मेहनत से लक्ष्य हासिल कर लेंगे | यदि आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। विवादास्पद मामलों में समझदारी से काम लें | घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है | यात्रा का अच्छा योग हैं | अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफ़ी मुश्किल साबित हो सकता है |
सिंह राशि
आज के दिन लाभ के लिए अधिक सक्रियता दिखानी होगी | आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करना सीखें। विरोधियों की गोपनीएं योजनाएं सामने आने से नुकसान से बच जाएंगे | धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। घरवालों के साथ किसी गंभीर विषय पर बात होगी। हेल्थ में पौष्टिक आहार को जगह दें।
कन्या राशि
आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम उचा होगा। भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है | अंजाना डर आपको परेशान कर सकता हैं। सरकार के खिलाफ कोई काम ना करें। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी।
तुला राशि
आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने की सोच रखें | व्यवसायी टर्न ओवर बढ़ाने पर फोकस रखें | जमीन के लेन-देन का विवाद सुलझेंगा | बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आएगा। आलस से बचकर रहने की अत्यंत आवश्यकता होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होकर शांति मिलेगी | आज अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज पूरी होगी। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज पड़ोसियों से किसी काम में मदद मांग सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। कई मोर्चों पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय से दिल की बात कहेंगे।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अतिरिक्त सावधानी के साथ बिताने का है। अपने काम को मन लगाकर करे, दूसरों की बातों पर ध्यान न दे, कार्य में सफलता मिलेगी | आर्थिक दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। किराना कारोबारीयो को आज अच्छा लाभ हो सकता हैं | परिवार के छोटे सदस्य से खुश खबर मिलेगी। प्रेम-प्रसंग मे सफलता मिलेगी | व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
मकर राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। बड़े निवेश के बजाए छोटे-छोटे कई निवेश करना लाभकारी रहेगा | इनकम मजबूत होगी। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पद सकती हैं | आप सावधान रहें, धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं दूर की यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आपके प्रयास सफल होंगे।
कुंभ राशि
आज अपने बात करने के तरीको से लोगों का दिल जीत लेंगे। आप जिन काम को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देगी। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा हो सकता है | आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनाए रखें। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। शादीशुदा जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।
मीन राशि
आज आपको अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ बढ़ेगी। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। पैसों का खर्च करते समय अपनी क्षमता का अंदाजा लेकर ही आगे बढ़ें। छात्रों के लिए करियर में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। मित्रों के मधुर व्यवहार से प्रसंनता होगी | नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज मजबूत रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें