google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 13 अप्रैल 2022 का राशिफल

13 अप्रैल 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा | व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्‍छा होने वाला है। ऋण की रकम वापस मिलने की उम्मीद है | परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। किसी का मजाक ना उड़ाएं। कार्य की अधिकता होने से तनाव रहेगा | दांतों का ख्याल रखें। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। 

 वृष राशि

आज किसी सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता होगी। भाग्य के प्रभाव से लाभ विस्तार गति पाएंगे | इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है | अटका धन वसूल होगा | वैवाहिक चर्चाओं में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे | आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे | 

 मिथुन राशि

आज दैनिक कार्यों में सफलता के आसार हैं। कारोबार के हिसाब से आज का दिन राहत वाला रहने वाला है। नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें | युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विरोधी कार्यशैली की आलोचना करेंगे | भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

 कर्क राशि

आज आपका आर्थिक निवेश बढ़ेगा | कार्य व्यापार में वचनबद्धता बनाए रखें | युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा | बड़े लोगों से मेलजोल बढेगा | मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे | आपके सीधेपन का लोग नाजायज फायदा उठा सकते है सावधान रहें | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके लिए लाभकारी रहेगा | स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा |

 सिंह राशि

आज आप कुछ ज्यादा ही सोच-विचार में डूबे रहे सकतें हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे | डूबी हुई रकम मिलने की संभावना है। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश का मन बनेगा | सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी कोई महत्वपूर्ण सलाह देगा। 

 कन्या राशि

आज आपका दिन नई उंमग लेकर आयेगा। कार्य व्यापार में उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे | आपको धन के अच्छे संकेत मिल रहे हैं | आज कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं। मिल-बाटंकर काम करने की नीति अपनाएं | आवश्यक चर्चा के दौरान सावधानी रखें | दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा | धार्मिक कार्यों में मन लगेगा | 

 तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | धन संबंधी मामलों के लिए समय ठीक है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी | घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा | अपने ईष्टदेव का ध्यान कर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी |

वृश्चिक राशि

आज आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कारोबारी साझेदारी से मुनाफा होगा | महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर बाद पूरा करने की सोच रखें | अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने जरूरत है। आप किसी को सलाह न दें। मित्रमंडली के सहयोग से काम सहज ही पूरे होंगे |

 धनु राशि

आज आपका काम आपके मन-मुताबिक होगा | आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी | व्यापार में लाभ होगा पर मेहनत अधिक करनी होगी | पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होगी। अभिभावकों को युवाओं पर अंकुश लगाकर रखना होगा | 

 मकर राशि

आज आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। आज आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे वो पूरे हो जाएंगे। आय-व्यय में तालमेल की कमी से कर्जा लेना पड सकता हैं | नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। छोटे भाई-बहन से कहासुनी हो सकती है  कीमती सामानों की सुरक्षा करें |

 कुंभ राशि

आज आपको सुख की प्राप्ति होगी। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बन रही है | यदि जरूरत हो, तो अपने किसी मित्र की सहायता ले सकते हैं। थोड़ा अपने विचारों को नियंत्रित रखें। आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। 

 मीन राशि

आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे | कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं‌ | इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं‌ |  आपको रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है | विवादास्पद मामलों के चलते आप थोडें अशांत रहेंगे |  धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से शांति मिलेगी |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...