पं. रविकांत दुबे
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृष राशि
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
मिथुन राशि
मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
कर्क राशि
बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव भी हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। किसी सम्पत्ति से धन लाभ बन रहे हैं।
सिंह राशि
आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। मित्रों से भेंट होगी।
कन्या राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। घर में धार्मिक आयोजन होंगे।
वृश्चिक राशि
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। माता से धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से स़द्भाव बनाये रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिक रहेगा।
मकर राशि
बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी।
कुंभ राशि
मन अशान्त रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिणाम भी सुखद मिलेंगे। अति उत्साही होने से बचें लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। अनावश्यक खर्चों से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें