google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 18 अप्रैल 2022 का राशिफल

18 अप्रैल 2022 का राशिफल

पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

आज के दिन की शुरुआत देवी मां के दर्शन से करें | आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का पैटर्न बनायेंगे। कार्य व्यापार में सभी वर्ग के लोग सहयोगी होगें | अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। 

वृष राशि

आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। दोपहर बाद भाग्य की प्रबलता से आर्थिक मामले संवरेंगे | आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह लेंगे। कानूनी मामलों पर ध्यान दें | कर्ज लेने और देने से बचें | मित्रों और परिजनों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें |

 मिथुन राशि

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन में थोड़ा लचीलापन लाने की आवश्यकता होगी | पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है | कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी | भूमि संबंधी चीजों में निवेश से लाभ प्राप्त करने की स्थिति बनी हुई है | 

कर्क राशि

आज आप अपनी प्रतिभा से सभी को चकित कर सकते हैं | घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा‌ | लाभदायी योजना में पूंजी निवेश का मन बनेगा | 

सिंह राशि

आज बड़े फैसले लेने से पहले अपने संपर्कों का प्रयोग जरूर करें | आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे | 

 कन्या राशि

आज आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। नये व्यापारिक बदलाव से व्यापार में गति बढ़ेगी | काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। परिवार पर अपने विचारों को थोपने का प्रयास न करें | युवाओं को बेहतर नौकरी की तलाश रहेगी | शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। अपनी योजनाओं में अपने जीवन साथी को भी जरूर शामिल करें। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। लेन-देन करते समय सावधान रहें | जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती हैं | शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी।

 वृश्चिक राशि

आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। वक्त के साथ-साथ योग्य लोग और योग्य मार्ग भी प्राप्त होगा। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव करेंगे। रूकी हुई रकम मिलने होने के योग हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। 

 धनु राशि

आज पुराने अनुभवों का लाभ मिलता दिख रहा है | काम से संबंधित रुकी हुई बातों को गति प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति नजर आ रही है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलेगी | करियर में और आगे बढ़ेंगे। सजग रहने से किसी प्रकार के नुकसान से बच जाएंगे |

 मकर राशि

आज का दिन खास रहने वाला है। यदि आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें आपको फायदा होगा। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव करेंगे। कमजोर लोगों की मदद करने का प्रयास करें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी | संक्रमण को देखते हुए साफ सफाई का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।

 कुंभ राशि

आज का दिन अपने काम को अलग तरीके से करना आपको खुशी देगा। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बनायेंगे | आपके दिमाग में बहुत कुछ है लेकिन आपको चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है | आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से मन प्रसन्न होगा। 

 मीन राशि

आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। काम से घबराने के बजाय उसे निपटाने की कोशिश करें | पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर से दूर रहने वाले अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...