पं. रविकांत दुबे
मेष राशि
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। आप अपने कार्य व्यापार व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे | मन ही मन अनहोनी की आशंका के चलते कोई फैसला लेना आपके लिए मुश्किल होगा | बच्चों के दिमाग में कोई रचनात्मक कार्य आ सकता है। किसी जरूरी कामकाज से यात्रा के योग बन रहे हैं । स्वास्थ्य में सुधार आएगा |
वृष राशि
आज घर में रौनक बनी रहेगी। छोटे व्यापारियों के लिए एक औसत दिन रहेगा | किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे । कानूनी मामलों पर ध्यान दें | सुविधा के अभाव में अपना जरूरी कार्य नहीं कर पाएंगे | जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है |
मिथुन राशि
आज सच्चाई के साथ कदम बढ़ाइए सफलता मिलेगी। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग संबंधी कार्यों में विशेष ध्यान दें | अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी की मदद करनी पड़ सकती है। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दें पाएंगे |
कर्क राशि
आज के दिन चांदी की खरीदारी करना शुभ रहेगा | पुरानी की गई मेहनत से दोगुना लाभ मिलेगा। आज अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। दुकानदार ग्राहकों से अच्छे से बर्ताव करें | कुछ मामलों में आज आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे । जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करेंगे । हेल्थ को लेकर थोड़ी सजगता बढ़ाए रखें |
सिंह राशि
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा | फालतू की भाग-दौड़ खत्म हो सकती है | युवाओं को शान्ति के साथ निर्णय लेने की सलाह दी जाती है | छात्र अपनी स्वतंत्रता का आनंद लेंगे |
कन्या राशि
आज का दिन महिलाएओं के लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। यदि आप आर्थिक संकट में चल रहे थे, उससे आज आपको राहत मिल सकती है। आपके कामकाज की तारीफ होगी | आज आपको अचानक से कुछ कार्य करने पड सकते है, जिससे दिन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है। बढें बुजुर्गो का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। अपनी योजना किसी से साझा ना करें। व्यापार में जबरदस्त तरक्की मिलेगी। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। किसी बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है |
वृश्चिक राशि
आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल देगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपका बना-बनाया कोई काम भी बिगड़ सकता है, सावधान रहें| जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
धनु राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा | बिजनेस के लिए दिन बहुत बढ़िया है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा । आप स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे |
मकर राशि
आज के दिन सुख-सुविधाओं के लिए परेशान न हो | आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से कई फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। किसी खास मित्र का योगदान आपको आज दिखाई दे सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको नौकरी में काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे | कानूनी मामले पक्ष में सुलझेंगे | आज आराम करने के बारे में भी सोचें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी |
कुंभ राशि
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा। व्यापारिक बड़े कार्य पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ सकता है | अपने अंदर उदारता का भाव बनाए रखें | आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। घर से बाहर नौकरी करने वाले सावधानी रखें | किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन बन आज खत्म हो जायेंगी।
मीन राशि
आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरुरत है। अपने साथ काम कर रहे लोगों पर ज्यादा डिपेंड ना रहें। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिल सकता है। इनकम अच्छी रहेगी | महिलायें किसी पार्टी में जा सकती हैं | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा रहेगा |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें