google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 26 अप्रैल 2022 का राशिफल

26 अप्रैल 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे   

 मेष राशि

आज आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी। इस सप्ताह आपको परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी | हर काम को सोच समझकर करें। आय के नये स्रोत बनानें की जरूरत है | कन्याओं के विवाह से जुड़ी बात फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी द्वारा कुछ नया सीखने को मिलेगा | 

 वृष राशि

आज किसी मित्र के जरिए नयी सूचना मिलने का दिन है | धन की प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा | कोई नया काम सीखने का अवसर भी आपको मिलेगा। संतान पक्ष से आपको आज आनंद मिलेगा। कानूनी मामलों पर ध्यान दें | घर परिवार के प्रति आपके प्रेम भाव को सब सराहेंगे | आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम मिलेगा |

 मिथुन राशि

आज कुछ बातों पर आपको पछतावा हो सकता है | आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे | व्यवसायिक रूप से दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी | छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी | महामारी को देखते हुए में सुरक्षा के उपाय मजबूत रखें | रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से जुड़ी तमाम चिंताएं दूर होंगी |

कर्क राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | ईश्वर के आशीर्वाद से आप कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं । घर-परिवार में आपके लिए बहुत काम हो सकता है | व्यापार में लाभ होगा पर मेहनत अधिक करनी होगी | दुकान से सम्बन्धित चिंता रहेगी | बड़े लोगों से मेलजोल बढेगा 

 सिंह राशि

आज आपके कई काम बनेंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है | कोर्ट-संबंधी काम में आपको किसी की मदद मिलेगी। युवाओं को कुसंगति भारी पड़ सकती है, सावधान रहें | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज घर पर अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे | माता-पिता आपके कार्यों से खुश होंगे। 

 कन्या राशि

आज हर बात को गहराई से समझना आपका विशेष गुण रहेगा। आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | युवाओं को सोशल मीडिया का प्रयोग सजग होकर करना है | विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। खान-पान में संयम रखें।

 तुला राशि

आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे | रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ अच्छे विकल्प आपका इंतजार कर रहे हैं। आप घर पर उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को खरीद सकते हैं। युवा वर्ग अत्यधिक मोबाइल या टीवी में समय बर्बाद न करें | जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा | सेहत में ठंडी चीजों का फिलहाल सेवन न करें | 

वृश्चिक राशि

आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा हो सकता है, जो अपने लिए किसी योजना पर काम कर रहे हैं। आज संपत्ति संबंधी मामलों में चालाकी से निपटने की जरूरत है। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता हैं | सरकारी नियम और कानूनों का पूरी तरह से पालन करें | अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी करीबी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात हो सकती है | 

 धनु राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आज आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा | आप कुछ लोगों को उनके पुराने वादे याद दिला सकते हैं। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं मिल पायेगा | इनकम बढ़िया रहेगी इसलिए कुछ नई चीजें खरीद कर ला सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे | परिवार के साथ छुट्टियां बिताने कई बाहर जा सकते हैं | 

 मकर राशि

आज का दिन आपके लिए धैर्य और शांति के साथ काम करना होगा। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आज ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे | अपनी भावनाओं को अपने जोड़ीदार से साझा करना चाहिये | यात्रा में परेशानी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।

 कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कुछ ऐसे काम जो आपकी इमेज को एक नया रंग दे सकते हैं, उन्हें करने की कोशिश करें। नाजुक मामलों में सावधानी के साथ आगे बढे, सफलता मिलेगी | पूर्व में किए गए निवेश पर लाभ मिलेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी | परिवार के लोगों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। दौडधूप के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सावधान रहें | अपने ईष्टदेव का ध्यान कर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा |

 मीन राशि

आज बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। बिजनेस के लिए कुछ चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है। माता पिता आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे | साथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...