google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 29 अप्रैल 2022 का राशिफल

29 अप्रैल 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे   

मेष राशि

 शनि आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाने वाले हैं। गुरु भी आपके भाग्य को बदल देंगे। यदि आप काफी लंबे समय से विदेश जाना चाह रहे थे तो इस कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी एवं धन दोनों क्षेत्रों में आपको उन्नति मिल सकती है। अप्रैल के महीने में मेष राशि के लोगों को मान-सम्मान मिलने वाला है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस माह आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कारोबार से आपको फायदा होगा

वृष राशि

 वृष राशि के लोगों के जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपके घर का वातावरण सुखद रहेगा। इस दौरान आपके लिए धन लाभ का योग बनेगा। राहु का राशि परिवर्तन आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिलाएगा। घर के दूसरे सदस्यों विशेषकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। विवाह के योग्य जातक को इस माह वर या वधु मिलने की संभावना है। अप्रैल के महीने में आपकी सोच में काफी बदलाव आएगा। आपकी कई परेशानियां इस महीने ख़त्म होंगी। छात्रों के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ होगा। इस महीने आपकी धर्म के प्रति रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

आने वाले महीने में करियर की संभावनाएं काफी कमजोर दिखाई दे रही हैं। आपको मेहनत की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। हालांकि आपका कामकाजी माहौल उत्कृष्ट और तनाव मुक्त रह सकता है। पूरे महीने आपके लिए खर्च की अधिकता रह सकती है। आपको अचानक धन प्राप्त होने की संभावना है। घर में वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। संतान के करियर संबंधी चिंता रहेगी। माता पिता एवं बड़ों की इज़्ज़त करें। इस दौरान अपने पार्टनर से बात करने में 

कर्क राशि

गुरु आपके भाग्य को बढ़ाएंगे। आपके अंदर ज्ञान की वृद्धि होगी। इस माह आपके विदेश जाने की संभावना है।  आपकी नौकरी में परिवर्तन हो सकता है जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को भी लाभ हो सकता है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार में भी लाभ होगा। बड़े भाई बहन से आपको लाभ मिलेगा। 

सिंह राशि

छोटे भाई बहन से संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं। धर्म के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। इस महीने किसी धार्मिक स्थान में भी जाने की संभावना है। आपको नौकरी में कई अवसर प्राप्त होंगे। जिनके प्रमोशन रुके हुए थे उन्हें  जरूर मिलेंगे। भौतिक सुख साधन इस समय अच्छे बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो इस समय आप जा सकते हैं। 

कन्या राशि

 आपके भाग्य में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहन से अच्छे संबंध होंगे। आपके व्यापार में तरक्की होगी। जो लोग लेखन के क्षेत्र में हैं उन्हें उन्नति मिलेगी। यदि आप तकनीकी, यांत्रिक, डिफेन्स या सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो यह माह आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। कई लोगों के इस महीने प्रमोशन की संभावना है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। यहां पर सतर्क रहें एवं सोच समझ कर निर्णय लें। 

तुला राशि

 आपकी आर्थिक स्थिति बहुत सामान्य रहने वाली है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप संघर्ष करेंगे लेकिन उतनी सफलता नहीं मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। इस माह छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। घर के सदस्यों में प्यार बढ़ेगा और सुख शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

 स्वास्थ्य पहले से बढ़िया रहेगा लेकिन फिर भी थोड़ा बहुत मानसिक तनाव रहेगा। आपको कार्यस्थल में सफलता मिलेगी। इस महीने आपके प्रमोशन के योग हैं। कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में शुभता देखने को मिलेगी। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। भूमि और वाहन से संबंधित कार्य सफल होंगे। 

धनु राशि

 आपके लिए विदेश भ्रमण के भी योग बन सकते हैं। राहु के कारण अचानक आपको लाभ होगा। बृहस्पति के कारण ज्ञान में वृद्धि होगी यदि आप सौंदर्य, होटल, फिल्म से सम्बंधित कार्य कर रहे हैं तो उसमे आपको लाभ होगा। बृहस्पति देव आपके सुखों में वृद्धि करेंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आपकी फैमिली में कलेश हो सकता है।  

मकर राशि

इस माह आपको बड़ी बड़ी उपलब्धियां मिलेगी। कई जगह से आपको धन लाभ होगा। धन लाभ के एक से अधिक स्रोत बनेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। जो काम आपके बनते- बनते बिगड़ जाते थे उनमें भी सफलता मिलेगी। आपको घर और वाहन का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय अच्छा है। 

कुंभ राशि

 मामले में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी वाणी अच्छी रहेगी। इस महीने खर्च की अधिकता बनी रहेगी। अप्रैल माह की शुरुआत में छोटे भाई बहनों के साथ भी अच्छे संबंध रहेंगे। इस माह बच्चों का मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है। 

मीन राशि

 पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में बृहस्पति असीम ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। उच्च शिक्षा की प्राप्ति आपको इस दौरान हो सकती है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। संतान के करियर को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...