पं. रविकांत दुबे
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। परिजनों के साथ घूमने जाएंगे। साक्षात्कार में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। घरेलू जिम्मेदारी पूरा करेंगे।
वृष राशि
सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। प्रपोज कर सकते हैं। खुशखबरी जानने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। ऑफिस में किसी जरूरी बैठक हो सकती है।
मिथुन राशि
छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आज उधार लेने से आपको बचना चाहिये। कार्यस्थल में आपका दबदबा घट सकता है। कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
कर्क राशि
परिवार के लोगों से सामंजस्य रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात का आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप कीमती सामानों की सुरक्षा में लापरवाही न करें।
सिंह राशि
अधिक कार्य से थकान महसूस करेंगे। आज आप सकारात्मक रहेंगे। कारोबारी लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर के उलझे मामलों को सम्भाल लेंगे। मार्केटिंग पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या राशि
आप किसी मानसिक उलझन में रहेंगे। धन ज्यादा खर्च होगा। संतान की दिक्कतों को दूर करेंगे।। दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी आपको उठानी पड़ सकती हैं। आपकी अपेक्षा के अनुसार आज सभी काम हो जायेंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी। निजी कंपनी में नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है।
तुला राशि
विरोधियों से सतर्क रहें। आपका कोई फायदा उठा सकता है। सरल स्वभाव के चलते आप लोकप्रिय रहेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। शारीरिक कमजोरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है। अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे।
वृश्चिक राशि
पहले की गयी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। विवाहितों को घूमने जाने का माैका मिलेगा। व्यापार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। किसी मित्र से बहस हो सकती है।
धनु राशि
ज्यादा खर्च करने से बचें। आपका मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। धार्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिये। आज अपने काम से काम रखें। दूसरे लोगों के मामलों को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें। फील्ड में काम करने वालों को फायदा होगा।
मकर राशि
शिक्षा के क्षेत्र जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी काम में आ रही दिक्कतों को दूर कर लगेंगे। लोग आपकी कला व योग्यता को सम्मान देंगे।
कुंभ राशि
आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया में सक्रिय रहेंगे। आज अपने काम व जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।
मीन राशि
आज का दिन बच्चों के साथ बीतेगा। खुश रहेंगे। किसी को सलाह न दें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। आपकी सलाहों से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकरात्मकता बनाये रखें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें