google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 5 मई 2022 का राशिफल

5 मई 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे   

 मेष राशि

 ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी। सतसंग में शामिल हो सकते हैं।

 वृष राशि

बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करेंगे।किसी मित्र के साथ यात्रा पर जएंगे।

 मिथुन राशि

बेकार की चर्चा में शामिल होकर समय नष्ट न करें।करियर को लेकर नया प्लान कर सकते है। दंपत्ति खुश रहेंगे। कारोबार में डील के नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वाध्याय में मन लगेगा। ऑफिस का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है। आपका सम्मान हो सकता है।

 कर्क राशि

 आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। वाहन खरीदेंगे।  दिनचर्या को संयमित रखें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

 सिंह राशि

सेहत ठीक रहेगी। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। रूके हुए कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जिम्मेदारी पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्न रहेंगे।

 कन्या राशि

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। कारोबार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। दफ्तर में आपकी सराहना होगी।  कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी। अधिक खर्च हो सकता है।

 तुला राशि

नौकरी में पदोन्नति होगी। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। बच्चे छुट्टियों का आनंद लेंगे।  तेज गर्मी में घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी रखें। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। 

  वृश्चिक राशि

यात्रा के दौरान आपको परेशानी हो सकती है। आय से ज्यादा खर्च न करें। व्यावसायिक गतिविधियाँ समय पर पूर्ण नहीं होंगी। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।  आपका काम बिगड़ सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। विरोधियों से सतर्क रहें।

 धनु राशि

 लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे। जरूरी काम पूरे करेंगे। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। समाज सेवक लोगों की मदद करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। निवेश से लाभ होगा। 

  मकर राशि

 कारोबार में आपको धन लाभ हो सकता है। आप दूसरों की मदद करने को लेकर तत्पर रहेंगे। किसी को अपनी बातें मानने के लिए मजबूर न करें। मित्रों से बहस हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में पदोन्नति की सूचना मिलेगी।

  कुंभ राशि

  आपको धन लाभ होगा। आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी से बहसबाजी से दूर रहें।परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपके फोकस में आज कुछ कमी रहेगी। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रूझान रहेगा। प्रेमियों का दिन अच्छा गुजरेगा।

 मीन राशि

किसी गैरजरूरी कार्य में अधिक खर्च होगा। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। योजना बनाकर अपने कार्य पूरे करें। अफसर आपसे नाराज हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देव शयन काल से एक माह पहले ही यानी साढ़े पांच माह इस वार विवाह मुहूर्त पर रोक लगेगी

कुछ लोग अधिक गर्मी की वजह से मई ,जून की बजाय जुलाई महीने में विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इस बार...