पं. रविकांत दुबे
मेष राशि
आज आप यात्रा पर जाएंगे। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपके द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णय सार्थक सिद्ध हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी।
वृष राशि
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अपने कार्य कर पाएंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपने विचारों को मजबूत बनाये रखें। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी मिलने की सम्भावना है। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी।
मिथुन राशि
कारोबार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आज दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
कर्क राशि
समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। सहजता से सभी प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। तेज गर्मी का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भावुक होने के कारण च्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती है। पदोन्नति से परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे।
सिंह राशि
आज किसी बात को लेकर दिक्कत में रहेंगे। निगेटिविटी ज्यादा रहेगी।दफ्तर में सहयोगियों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं।
कन्या राशि
दफ्तर के सहयोगी आपकी मदद करेंगे। रिश्तों को बचाने के लिये संयम का परिचय दें। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करेंगे। मनोनुकूल कार्यों को आप काफी समय देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है।नए काम से लाभ होगा।
तुला राशि
आज धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। ज्यादा काम के चलते सेहत पर बुरा असर हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधी शांत रहेंगे। कार्य क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
अपने जीवनसाथी से मन की बात कर सकते हैं। परिवार में आयोजन होगा। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी।
धनु राशि
कारोबार से खरीदी कर सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। निवेश से लाभ होगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन शानदार रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशि
पदोन्नति से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। आप सकारात्मक रहेंगे। किसी बहसबाजी में न पड़ें। छात्रों को लाभ होगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। रुके हुये कार्य आज शुरू हो जायेंगे। सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि
मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आपकी योजना फलीभूत होगी। संतान के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। ऑफिस में अफसरों से मुलाकात होगी। आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। छात्र योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करें। जोड़ों के दर्द से दिक्कत में रहेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा।
मीन राशि
खर्च ज्यादा होने से तनाव होगा। अनजान व्यक्तियों से ज्यादा मेलमिलाप न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें। दिनचर्या में परिवर्तन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें