मेष राशि
कारोबार में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिये। अपने अफसर की किसी भी बात को न टालें। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव रहने की सम्भावना है। यात्रा करते समय सावधानी रखें।
वृष राशि
शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बेकार की बहस में शामिल न हों। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे।
मिथुन राशि
परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज सुबह आपकी मनः स्थिति थोड़ी नकारात्मक रहने वाली है। कारोबारी अपने प्रोडक्ट्स की अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नयी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। अज्ञात बाधा दूर होगी।
कर्क राशि
कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। आज मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। लवर्स के बीच सामंजस्य रहेगा। तनाव दूर होगा। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।
कन्या राशि
दफ्तर में अफसर आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। छात्र पढ़ाई में अच्छा फोकस करेंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होने से तरोताजा हो जायेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी।
तुला राशि
पारिवारिक आयोजन होगा। मूवी देखने जा सकते हैं। संपत्ति विवाद हल हो सकता है। नया काम शुरू होगा। आप नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। योजनाओं के अनुसार काम पूरे हो जायेंगे। किसी को सलाह न दें। आपको खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक राशि
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा खासा वक्त बिताएंगे। रोमांटिक रहेंगे। व्यवसाय को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी। जरा सी मेहनत से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आलस्य न करें। किसी अफवाह पर ज्यादा ध्यान न दें। पूर्व के मित्रों से मुलाकात होगी।
धनु राशि
परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं।किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद होने की सम्भावना है। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय के साझेदारों पर नजर रखें।
मकर राशि
दिनचर्या में परिवर्तन ला पाएंगे। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। ज्यादा जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें। इससे आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। तेज धूप में निकलने से बचें।
कुंभ राशि
पारिवारिक आयोजन में बिजी रहेंगे। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। किसी को उधार देते समय पूरी जानकारी हासिल करें। सेहत संबंधी दिक्कत में रहेंगे। भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर काफी सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से झगड़ा हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि
मित्र आपको सहयोग कर सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। जीवनसाथी से कुछ भी न छिपाएं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। भारी सामानों का उपयोग करते समय सतर्क रहें। जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें